Funny Jokes: कई रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग हंसते-मुस्कुराते रहते हैं उनमें मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं, स्ट्रेस, चिंता जैसी दिक्कत कम होती है। हंसते रहने और खुश रहने से आप ऊर्जावान रहते हैं और कार्यात्मक उत्पादकता भी अधिक होती है। हंसने से सेहत को होने वाले फायदों को देखते हुए लाफिंग क्लब में लोगों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। क्या आप रोजाना खुल कर हंस पाते हैं? हंसने के लिए कॉमेडी शोज देख सकते हैं या फिर जोक्स की मदद ले सकते हैं। आइए इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ शानदार जोक्स जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगी।
जलेबी खाकर रमेश बिना पैसे दिए जाने लगा।
दुकानदार - ओ भाई पैसे?
रमेश - नहीं हैं।
दुकानदार ने उसे कूट दिया...
वो उठकर कपड़े झाड़ते हुए बोला- भैया इसी भाव में एक किलो और तौल दो।