Funny Jokes in Hindi: आज कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
पिंकी मेकअप करके पार्टी में आई,
सारे लोग उसे ही देख रहे थे,
पिंकी- मैं कैसी दिख रही हूं?
बॉयफ्रेंड- क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो?
पिंकी- ज्यादा मक्खन लगाने की जरूरत नहीं है
जाकर ब्यूटी पार्लर वाले का बिल भर आओ।