Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से मन की उदासी दूर होती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसते मुस्कुराते हुए करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसी भी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से दूर रखता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
एक आदमी मेडिकल शॉप पर जहर लेने गया।
आदमी- एक जहर की बोतल देना
दुकानदार- बिना पर्ची के
जहर नहीं मिल सकता।
आदमी ने शादी का कार्ड दिखाया..
दुकानदार- बस कर पगले, रुलाएगा क्या?
बड़ी बोतल दूं या छोटी?