फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी- आप मुझे ‘रानी’ कहकर क्यों बुलाते हो, पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 20 Feb 2024 05:05 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हिंदी में मजेदार चुटकुले: हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर हंसी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है। इसलिए हम सभी को अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करनी चाहिए। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है और हमारे साथ रहने वाले लोग भी खुश रहते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी - आप मुझे ‘रानी’ कहकर क्यों बुलाते हो।
पति - क्योंकि ‘नौकरानी’ शब्द लंबा हो जाता है।
पत्नी चिढ़ते हुए - आपको पता है मैं आपको ‘जान’ क्यों कहती हूं।
पति - नहीं बताओ क्यों कहती हो?
पत्नी - क्योंकि ‘जानवर’ शब्द लंबा हो जाता है, इसलिए सिर्फ ‘जान’
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बच्चा अपनी मां से बोला: मम्मी कोई कहानी सुनाओ न?
मां - बेटा मुझे तो कोई कहानी नहीं आती।
हां, तू थोड़ी देर रुक जा 
तेरे पापा घर आएंगे तो पूछूंगी 
कि इतना लेट क्यों हुए, 
तो देखना वो कितनी कहानियां सुनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पति हिंदी में थोड़ा सा कमजोर रहा है,
इसी वजह से आज गड़बड़ हो गई।
एनिवर्सी पर बीवी को मैसेज भेज रहा था, 
जिसमें ‘प्रियतमा’ की जगह ‘प्रेतआत्मा’ 
लिखकर सेंड हो गया।
दो दिन से खाना नहीं मिला है

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू अपनी स्कूल की लड़की को बोला – आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो…
लड़की – मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं।
पप्पू – पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- छिपकली कौन है?
पप्पू - छिपकली एक गरीब मगरमच्छ है
जिसे बचपन में Bournvita वाला दूध नहीं मिला।
जिस कारण वो कुपोषण का शिकार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें