Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास हंसने का भी समय नहीं है। इसकी वजह से लोग कम उम्र में ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, हंसी एक ऐसी दवा है, जो लोगों को तनाव से बचने में मदद कर सकती है। यही वजह है कि लोगों को रोजाना हंसने की सलाह दी जाती है। तनाव से दूर रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है।
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे।
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा।