फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पंडित जी ने दूल्हे से कही ऐसी बात जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 05 Dec 2023 12:01 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Husband Wife jokes in hindi: भागमभाग भरी इस जिंदगी में हम सभी को खुद के लिए समय निकालना कठिन हो गया है। यही कारण है कि तनाव-चिंता जैसी कई प्रकार की गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। हमारी जिंदगी से हंसी-खुशी गायब होती जा रही है। हंसी-खुशी वाला माहौल पूरे परिवार को तनावमुक्त रखने में मदद करता है। मेडिकल विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से सभी लोगों को जोर-जोर से हंसने की आदत बनानी चाहिए। 

सास अपनी बहू से परेशान थी, क्यूंकि वो कोई काम नहीं करती थी
एक दिन सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर सलाह की,
'कल सुबह मैं घर में झाड़ू लगाउंगी और 
तुम मुझे टोकना कि लाओ मां मैं कर देता हूं। 
इस तरह बहू को कुछ तो शर्म आएगी।'
सुबह जैसे ही मां झाड़ू लगाने लगी...
बेटा: लाओ मां मैं कर देता हूं
बहू: अरे, इसमें झगड़ने की क्या बात है, 
एक दिन मां लगाएंगी और एक दिन तुम लगा लेना।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- WhatsApp और Facebook छोटे बच्चों के diaper की तरह होते हैं…
हुआ चाहे कुछ भी न हो, फिर भी हर 5 मिनट में एक बार चेक करना ही पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के वक्त
दूल्हा- पंडित जी, पत्नी को दाई तरफ बैठना है या बाई तरफ
दूल्हे की बात सुनकर पहले तो पंडित जी दो मिनट शांत रहे
फिर पंडित जी बोले- देख लो जैसा ठीक लगे बाद में तो सिर पर ही बैठेगी
पंडित जी की बात सुनकर दूल्हा रह गया दंग

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त आपस में बात कर रहे थे...
टोलू- एक लॉजिक मैं आज तक समझ नहीं पाया।
पोलू- क्या?
टोलू- धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं।
मान लो कान होते भी हैं तो जुबान तो नहीं होती ना... 
सुन भी लिया तो किसी को कैसे बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला- बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
कौवे की बात सुनकर कोयल तुरंत रफूचक्कर हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें