फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पत्नी की बात सुनकर पति के उड़ गए तोते, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 10 Oct 2026 08:11 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जोक्स: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।

पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है...!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
कभी भी अकेलेपन का अहसास सताए, तो
घर की सभी लाइट्स बंद करके भूत वाली मूवी देखो...
कसम से कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा, हर वक्त लगेगा कि कोई पीछे खड़ा है।

हिंंदी जोक्स: डॉक्टर ने ऐसा जवाब दिया कि पेशेंट भी हंसा और पूरी क्लिनिक भी, पढ़े मजेदार जोक्स

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!, 
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!

मजेदार चुटकुले: टीचर- तुमने होमवर्क पूरा नहीं किया, स्टूडेंट ने दिया ऐसा जवाब कि हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं )
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें