हिंदी जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
मुर्गियों के फार्म में 1 बार जांच के लिए इंस्पेक्टर आया ।
इंस्पेक्टर- “तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो ?”
पहला मालिक- “बाजरा”
इंस्पेक्टर- “खराब खाना, इसे गिरफ्तार कर लो…”
दूसरा- “चावल..”
इंस्पेक्टर- “गलत खाना, इसे भी गिरफ्तार कर लो… “
अब सांता की बारी आई..
सांता डरते-डरते बोला-
“हम तो जी, मुर्गियों को ही 5-5 रुपए दे देते हैं…
जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो…”