फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पूरी रात गायब रहकर जब पति सुबह घर लौटा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 09 Dec 2023 12:20 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Husband Wife Jokes: हंसते रहना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है, सभी लोगों को खुल कर हंसने की आदत बनानी चाहिए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि जो लोग हंसते-मुस्कुराते रहते हैं उनमें स्ट्रेस-एंग्जायटी जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। हंसना शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए भी जरूरी है, इसलिए इसे दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाइए। ऐसे उपाय करें जिससे आप खुलकर हंस सकें। इस आर्टिकल में हम हिंदी चुटकुले लेकर आए हैं। चुटकुले हमारी जिंदगी को कुछ पल के लिए हंसी और खुशी से भर देते है। दिमाग के रिफ्रेशमेंट के लिए भी यह बहुत मददगार माना जाता है।

पति पूरी रात घर से गायब रहा और सुबह-सुबह वह वापस लौटा
पत्नी ने गुस्से में कहा- सुबह के 7 बज रहे हैं, अब किसलिए आए हो
पति ने बेहद शांत स्वर में कहा- पगली नाश्ता करने के लिए आया हूं।
फिर क्या था पति को नाश्ता तो छोड़ो खाना भी नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
वेल्डिंग” और “वेडिंग” में क्या है फर्क है..?
दरअसल “वेल्डिंग” में पहले चिंगारी निकलती है और फिर हमेशा के लिए गठबंधन हो जाता है। 
लेकिन “वेडिंग” में पहले गठबंधन होता है और जिंदगीभर चिंगारियां निकलती रहती हैं ।।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
मोलू- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
गोलू- क्यों?
मोलू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मुह दिखाई पर पति ने पत्नी को गुलाब का फूल भेट दिया।
पत्नी- कुछ सोने की चीज दो !!
पति- ले तकिया ले और सो जा !!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाता है और पत्नी से कहता है: लो पिओ इसे
पत्नी व्हिस्की चखती है, फिर कहती हैं.. छी…. छी, कितनी कड़वी है
पति- और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूँ..
ज़हर के घूंट पीता हूँ ज़हर के
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें