फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति से पत्नी- अगर आपकी 1 करोड़ की लॉटरी लग जाए, वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Thu, 11 Sep 2025 01:13 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी बड़ी भूमिका होती है।

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

पत्नी- अगर आपकी 1 करोड़ की लॉटरी लग जाए
और उसी दिन मेरा अपहरण हो जाए और वो लोग मुझे 
छोड़ने के लिए 1 करोड़ मांगे तो आप क्या करेंगे?
पति- तुम्हारा सवाल तो अच्छा है लेकिन एक दिन में मेरी 2 
लॉटरी कैसे लग सकती है?.....

मुझे किसी ने सलाह दी की बीवी से बहस में नहीं जीता जा सकता
इसलिए बस मुस्कुरा दिया करो, मैंने भी कोशिश की
बीवी- बहुत हंसी आ रही है आजकल तुम्हें? लगता है तुम्हारा भूत उतारना ही पड़ेगा......
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
मिंकी (चिंकी से)- देख तेरे पति की सेक्रेटरी उनको ही देखे जा रही है...  
चिंकी- मुझे पता है, पर मैं तो ये देखना चाहती हूं कि मेरा पति कितनी देर तक
अपनी तोंद को अंदर दबाकर रख सकता है...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार- बताइए जनाब क्या चाहिए? 
पप्पू- अपनी होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार- यहीं खाओगे या पैक कर दूं...... 
 
Jokes: साबुन लेने दुकान पर गई कजूंस लड़की, फिर जो हुआ पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
चिंटू- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
पिंटू- क्या...?
चिंटू- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...

राजू- तुझे स्विमिंग आती है?
सुरेश- नहीं
राजू- तेरे से अच्छा तो कुत्ता है, जो तैर लेता है
सुरेश- तुझे स्विमिंग आती है, क्या?
राजू- हां
सुरेश- फिर तेरे और कुत्ते में फर्क ही क्या है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- आप इतनी सुंदर कैसे हैं?
लड़की- शराब के कारण
लड़का- आप शराब पीती हैं?
लड़की- मैं नहीं, तू नशे में है,
इसलिए तो मैं तुझे सुंदर दिख रही हूं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें