आज के मजेदार जोक्स: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपनों के साथ बैठकर अपना दुख और दर्द बांट सके। इसकी वजह से इंसान कम उम्र में ही मानिसक तनाव का शिकार हो जा रहे हैं जिसके कारण वह कई बीमारियां से घिर जा रहे हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देंगे।
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है?
पप्पू- बताते हैं.!
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं!
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया..
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला-
साहब इसमें तो बतासे हैं..
पुलिसवाला (पप्पू से)- इसमें बतासे हैं तो
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था?
पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं...