फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: मरीज- पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 08 Nov 2023 12:05 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा खुश रहना बहुत जरूरी है। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हमारे मन से नकारात्मकता दूर चली जाती है, जिससे हमें तनाव से भी छुटकारा मिलता है। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। हर दिन खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी बेहतर होती है, लेकिन आज कल समय न मिलने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। ऐसे में लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स लाते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

छोटा बच्चा पड़ोस के घर गया
बच्चा - आंटी जी मम्मी ने कहा है कि एक कटोरी चीनी दे दो
आंटी हंसते हुए- हां रुक देती हूं, और क्या कहा तेरी मम्मी ने
बच्चा- मम्मी ने कहा कि अगर वह चुड़ैल ना दे तो पास वाली चुड़ैल से ले आनाa
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था
कि चल रहा है या नहीं...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां पर मुझे करना क्या होगा?
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा।
पत्नी- ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में....
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति - तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू -गप्पू यार पता हैं तुमको शादी के बाद मुझे परम सत्य का ज्ञान हुआ
गप्पू- कौन का सत्य
पप्पू- मुझे शादी के बाद समझ आया कि झाड़ू मारते हुए आगे जाना पड़ता है और पोछा मारते हुए पीछे...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें