फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंटरव्यू देने पहुंची, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 28 Jul 2023 02:16 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Chutkule in Hindi: अगर आप हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से मुक्त रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी बीमारियां आप से दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंटरव्यू देने पहुंची
ऑफिसर- अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ
आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी ?
संजना- पति
ऑफिसर-अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ कि
आप ब्रेक मारोगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू - मैंने आज दुकानदार को उल्लू बनाया।
गप्पू - कैसे?
पप्पू - एक जूते की कीमत पर दो जूते खरीदे, 
कीमत एक ही पर लिखी थी...
गप्पू - दूसरे जूते पर रेट लिखना भूल गया होगा... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया..
लड़की का पिता- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे..
संजू- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं
दे जूते..दे चप्पल..

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता ने बेटे से कहा - लड़की वालों के सामने बड़ी-बड़ी बातें करना,
लड़की वालों के आते ही बेटे ने पिता से कहा - 
पापा चाबी देना वो ट्रेन धूप में खड़ी है, उसे अंदर कर दूं...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है...!
बंद कर दो प्लीज...!
पति- तुम कहती हो तो कर देता हूं...!
पत्नी- कितने अच्छे हो तुम...!
पति (कुछ देर बाद)- हां, मैंने पेपर वाले से बात कर ली, कल से पेपर नहीं डालेगा...!
पत्नी बेहोश...!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें