Viral Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। इसकी वजह से आप मानसिक तनाव और चिंता से बच सकते हैं। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से मुक्त रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी बीमारियां आप से दूर रहती हैं। इसलिए हमें कम से कम सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो लिखो करियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, करियर क्या खाक सेट करूंगा।
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
महिला - बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है।
कोई उपाय बताओ।
बाबा - बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाट्सएप का उपवास रखो,
पहले जैसा प्रेम आ जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है।
पति- ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं। जहर के घूंट पीता हूं, जहर के।
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!
एक बार चींटी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो।
चींटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी।