Funny Jokes: शोध के मुताबिक, हंसना शरीर के लिए सबसे अच्छी दवा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी बीमार व्यक्ति को हंसने की सलाह देते हैं। इंसान की हंसने से ही आधी समस्या खत्म हो जाती है। हंसने-मुस्कुराने से दिल की धड़कन सामान्य रहती है, तो वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, हंसने वाला व्यक्ति अपनी उम्र से करीब छह साल अधिक जिंदा रहता है। इसलिए नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
एक आदमी ने खूब शराब पी और उसके बाद आइने में अपनी शक्ल देखने लगा,
शक्ल देखते हुए वो खुद से बोला, ‘अरे..! इस आदमी को तो कहीं देखा है..’
बहुत देर बाद जब उसे याद आया तो वो फिर अपने आप से बोला, ‘अरे याद आया..
यह कमबख्त वही है, जो मेरी शादी की फोटो में मेरी बीवी के साथ बैठा है...’