Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप नियमित रूप से हर दिन हंसते रहते हैं, तो तनाव आपसे दूर रहता है। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता अपने हेल्थ के बारे में अपने डॉक्टर से मिलने गया,
संता की नौकरी, पगार, काम के प्रकार इत्यादि को सुनकर डॉक्टर ने सलाह दी-
ज़्यादातर पैदल चला करो
कोल्डड्रिंक्स कम कर दो
शराब तो बिलकुल ही छोड़ दो
बहुत ज्यादा पानी पियो
अगर आप-पास जाना हो तो रिक्शा से मत जाओ, चल के जाओ
बाहर का खाना पूरी तरह से बंद करो
घर पर तेल, घी मत खाओ और मांस, अंडे, मछली खाना बंद करो
संता ने हां तो बोल दिया.. फिर डरते-डरते सवाल पूछा-
डॉक्टर साब...मुझे हुआ क्या है??
डॉक्टर- तुम्हें हुआ कुछ नहीं है...तुम्हारी सैलरी ही कम है बे! इलाज झेल नहीं पाओगे...