फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: मास्टरजी- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है? छात्र ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 14 Dec 2022 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: अच्छी सेहत के लिए हर दिन हंसना चाहिए। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी से तलाक लेने के लिए संता पहुंचा कोर्ट 
जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए?
संता- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से
लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है और बर्तन मंजवाती है।
जज- इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे। 
संता- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी
जज- क्या समझे? ..
संता- यही की, आपकी हालत मुझसे भी ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टरजी- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है? 
छात्र- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि भैंस को हिला सके...

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक बार बस के कंडक्टर ने एक बच्चे से पूछा-
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या? 
बच्चा बहुत ही शरारती था...
बोला- तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो,
तुम्हारा बाप भिखारी है क्या...!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?
महिला- अब मैं क्या बोलूं। मेरे यहां तो सफाई कामवाली करती है,
तो इस बारे में वही अच्छी तरह से बता सकती है…!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया,
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया...!!
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर
सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा से बोला -
हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए...!!!


Hindi Jokes: मास्टर- संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं? पप्पू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्तों में लड़ाई हो रही थी... काफी देर हो गई तो
तीसरे दोस्त ने पूछा- तुम दोनों लड़ क्यों रहे हो? 
पहला दोस्त- जब मैं लहसुन-प्याज नहीं खाता तो 
इसने चिकन में डाला क्यों...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दुकानदार- बहन जी आप हमेशा दुकान पर आती हैं,
सारे गहने देखती हैं, मगर ले नहीं जातीं, क्यों...?
पिंकी- ले जाती हूं भाई साहब, आप ही ध्यान नहीं देते...!
दुकानदार बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें