Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हवा और खानपान के साथ-साथ खुश रहना बेहद जरूरी है। चिंता और तनाव से बचने में हंसी हमारी मदद करती है। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर कई मजेदार जोक्स पढ़ने को मिलते हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं...
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला - मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!