फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: टीचर- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं? पप्पू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 11 Dec 2022 05:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: आज कल की तनाव भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं तनाव से मुक्त रहते हैं और कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक दिन संता और बंता एक होटल में खाना खाने जाते हैं, और वेटर को एक प्लेट बटर चिकन लाने के लिए कहते हैं, जैसे ही वेटर बटर चिकन लेकर आता है, बंता झट से चिकन का बड़ा टुकड़ा उठा कर खाने लगता है!

यह देख संता को बहुत बुरा लगता है तो वह बंता से कहता है, "बंता खाने में तुम्हे थोडा धैर्य रखना चाहिए और खाने कि मेज़ पर थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए!"

यह सुन बंता, संता से पूछता है, " अच्छा अगर तुम्हे पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो तुम कौनसा टुकड़ा उठाते?"

संता जवाब देता है, " मैं निसंदेह ही छोटे वाला टुकड़ा उठता!"

यह सुन बंता तुरंत जवाब देता है, " जब तुम्हे छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो!"
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं? 
पप्पू- सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में।
टीचर- दे थप्पड़ ही थप्पड़...

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई।
भीड़ ने चिंटू को खूब मारा और बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और उसकी स्कूटी को उठाया।
एक आदमी लड़की से बोला- आपको लगी तो नहीं? 
लड़की - नहीं, ये तो मेरा रोज का काम है, स्कूटी सीख रही हूं ना।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है। 
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है? 
संता- वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है, लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं।
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है।
पड़ोसी बेहोश। 

आज के मजेदार जोक्स: संता- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, शादी करना चाहता हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता (बंता से)- आज मैंने अपनी पत्नी को वॉचमैन के साथ पिक्चर देखने जाने का प्लान बनाते हुए सुना।
बंता (संता से)- तो फिर तुम उनके पीछे नहीं गए? 
संता- नहीं यार, दरअसल वह पिक्चर मेरी देखी हुई थी।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, कैसे? 
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक सज्जन बता रहे थे कि वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं...!
पता करने पर पता चला कि गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें