हिंदी चुटकुले: चिंता और मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम खुश रहते हैं तो हमसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। वर्तमान समय में मानसिक तनाव के ज्यादातर लोग शिकार हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी प्रसन्न रहें। योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक टीचर क्लास में बच्चों को ग्रुप फोटो दिखा रही थीं...
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रहीं हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर हुई ढंग से कुटाई)।