फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: टीचर: भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? स्टूडेंट का जवाब सुनते ही चप्पल के साथ थप्पड़ों की बरसात

Sat, 29 Aug 2026 08:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
हिंदी जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया…
उसने देखा उसके पीछे दो लड़कियां किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए…
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए...
शराबी बोला…तो मैं रुकूं या जाऊं…?
 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
स्टूडेंट- सर भावना
टीचर- कैसे
स्टूडेंट- क्योंकि सर सभी इसमें बह जाते हैं
चप्पल के साथ थप्पड़ की बरसात
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
पप्पू- बेहोश
 

जोक्स: पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, गलती से अपनी बीवी को मत भेज देना

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- बेटी तुम पहले मुझे पापा कहती थी... और अब डैड कहती हो ऐसा क्यों... 
बेटी- ओह डैड, आप भी न... पापा कहने से लिपस्टिक खराब हो जाती है... 
पिता बेहोश। 

फनी जोक्स: गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो? जवाब सुनते ही बाॅयफ्रेंड की कर दी धुनाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें