फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: संता- क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो? बंता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Mon, 01 Apr 2024 11:33 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संता बंता जोक्स - फोटो : amar ujala
हिंदी जोक्स:  इंसान को खुश रहने के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। खुश रहने के लिए इंसान को हमेशा हंसते रहना चाहिए, क्योंकि हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पप्पू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- 
पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो? 
बंता- कल एक न्यूज चैनल की एंकर ने कहा था। आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं। 
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
बंता- जाहिल औरत ये Dinner नहीं Lunch है। 
वाइफ- जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।
बंता चुप

जोक्स: पत्नी- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे? पति ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं। 
बंता- वो क्यों?
संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें। 

जोक्स: साली- जीजाजी आप अगले जन्म में क्या बनोगे, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें