Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारी उदासी दूर रहती है और हमारा मन सकारात्मक सोचता है। हंसने के लिए किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है। हम कभी भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो...