फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पड़ोसी- यार तेरी खुशहाल जिंदगी का राज क्या है? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Wed, 03 Jan 2024 02:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हंसने के जीवन में कई फायदें हैं। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। हंसने के लिए हमें किसी खास समय की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी भी हंस सकते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की आज भी कुछ जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है। 
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है? 
संता- वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है, लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं।
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है। 
पड़ोसी बेहोश।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो? 
बच्चा- मम्मी-पापा लड़ रहे थे। 
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए? 
बच्चा- मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास था। 

Jokes: जब पप्पू ने पकड़ लिया बंगाली बाबा की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ, पढ़िए मजेदार जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- तुम कहां पैदा हुए थे? 
बॉयफ्रेंड- तिरुवनंतपुरम... 
गर्लफ्रेंड- इसकी स्पेलिंग क्या है? 
बॉयफ्रेंड- थोड़ी देर सोचने के बाद, शायद गोवा में पैदा हुआ था...

Funny Jokes: बब्लू ने टीचर के लिए बनवाया चश्मा, वजह जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई। 
भीड़ ने लड़के को खूब मारा और बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और उसकी स्कूटी को उठाया।
एक आदमी लड़की से बोला- आपको लगी तो नहीं? 
लड़की- नहीं, ये तो मेरा रोज का काम है, स्कूटी सीख रही हूं ना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें