Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर चिंतामुक्त रहना है, तो हम सभी को हंसते रहने चाहिए। मानसिक तनाव से हमें दूर रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसते रहना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
चंटू एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया।
मैनेजर ने कहा- हमें ऐसा आदमी चाहिए जो चुस्त, चालाक, चंट और चौकन्ना हो और हां, उसकी नजरें हमेशा दूसरों पर रहें साथ ही लड़ाई में सबसे आगे। क्या तुम्हारे अंदर ये सारे गुण है?
चिंटू बोला- साहब, ये सारे गुण मेरी बीवी में हैं। उसे बुलाऊं?