फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स हिंदी: जब पंडित जी ने कंजूस आदमी को बताया अमीर होने का उपाय, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स हिंदी: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं। 
 
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू पैराशूट बेच रहा था... 
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ... 
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...? 
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।

जोक्स: 80 साल की महिला ने तलाक के लिए लगाई अर्जी, वजह जानकर छूट जाएगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं.... 
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं... बल्कि घुमाकर कहती हैं...
अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है.... बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।

जोक्स: जब प्रेमिका ने बर्थडे पर मांगी एक रिंग, प्रेमी ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी की मायके जाने सुनकर पति बहुत खुश हुआ और पत्नी को दिखाने के लिए बोला- मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा।
पत्नी फटाफट हंसते हुए बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें