Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले हर किसी को हंसाने में काफी मदद करते हैं। अगर आप प्रसन्न रहते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं, तो आपका चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी और फायदेमंद है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
संता- क्या हुआ भाई तुम उदास क्यों बैठे हो?
बंता- भाई अब क्या बताऊं, तुम्हारी भाभी ने नाक कटवा दी।
संता- वो कैसे?
बंता- हम दोनों टॉयलेट फिल्म देखने गए थे, ट्रैफिक के कारण थोड़ा लेट हो गए।
संता- इसमें क्या नाक कटवा दी?
बंता- तेरी भाभी सारे मोहल्ले में कहती फिर रही है कि मैं और पति टॉयलेट गये थे, लेट हो गए तो थोड़ी सी निकल गई। अब में किस-किस को समझाऊं।
संता अब बंता को समझाने में लगा है।