Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। वर्तमान समय में हर कोई तनाव जैसी परेशानी से जूझ रहा है। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। हंसने से आपके चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक लड़का- क्रिकेट मैच देखने वालों ये तो बताओ
पूरे मैच में किस जगह दो लड़कियों का नाम लिया जाता है?
दूसरा लड़का- नहीं पता !
पहला लड़का- जरा…सोचो सोचो !
दूसरा- तुम ही बता दो
पहला लड़का- तो सुनो…..ध्यान लगाकर…जब कहता है कमेंटेटर और ये गई गेंद सीमा-रेखा के बाहर