Hindi Jokes: हंसना इंसान के लिए एक ऐसी दवा है, जो उस हर मुश्किल से निकालने में मदद करती है। हंसने से हम मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से दूर रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी
पुलिस- बाहर निकल
पप्पू- माफ कर दो दरोगा जी
पुलिस- दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
पप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे।