हिंदी जोक्स: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं।
पड़ोस की औरतें आपस में बात कर रही थी.....
बहन बाकी तो सब ठीक है लेकिन अगर हम चांद पर बस जाएंगे तो करवाचौथ कैसे मनाएंगे.......
पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा", अभी मैं मीटिंग में हूं,बाद में बात करता हूं।
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया,
पड़ोसन- क्या आप फ्री है, आपको डिस्टर्ब तो नहीं किया....
पति- अरे नहीं, आप हुकुम कीजिए.....
पड़ोसन- मुझे कोई काम नहीं है, आपकी पत्नी को कुछ बात करनी है, लो बात करो.....
पत्नी- शाम को घर आना तो मरहम लेते आना ........