हिंदी जोक्स: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था,
टीचर- तुम परेशान क्यों हो?
छात्र चुप रहा।
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए?
छात्र फिर चुप रहा।
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए?
छात्र फिर चुपचाप रहा।
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो?
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां।
इधर मैं पर्चियां गलत सब्जेक्ट की ले आया और तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है।