फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 29 May 2023 03:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: हंसने के एक दो नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसी आपकी कई गंभीर बीमारियों से भी बचने में मदद करती है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ नए वायरल जोक्स (New Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Hindi Jokes) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : iStock
पत्नी- चाय बनाऊं?
पति- हां ठीक है।
पत्नी- अदरक वाली?
पति- OK…
पत्नी- पुदीना डालूं ?
पति- हां ठीक है।
पत्नी- तुलसी? सेहत के लिए अच्छी होती है।
पति- एक काम कर, राई और जीरा, डाल के तड़का भी लगा दे।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : iStock
लड़का - मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं...
लड़की - तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का - एक पत्नी और दो बच्चे...!

Hindi Jokes: टीचर- बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है? राजू ने दिया गजब का जवाब
 

4 of 5
Jokes - फोटो : iStock
पति- मुझे अपनी बीवी से तलाक
चाहिए वह बर्तन फेंक कर मारती है,
जज- अभी भी मार रही है या पहले से
पति- 5 साल पहले से
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
पति- क्योंकि अब उसका निशाना
पक्का हो गया है... 

Hindi Jokes: जब लड़की के पास आया अनजान नंबर से फोन, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : iStock
पप्पू केले खरीदने गया
पप्पू- एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला- दस रूपये का है
पप्पू- चार रूपये में दे दो
दुकानवाला- चार रूपये में सिर्फ छिलका दूंगा
पप्पू- ये लो छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तूम रख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें