Hindi Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए आपको किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि किसी भी समय आप हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुके पाएगी।
पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98,
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...