फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: जीजा की बात सुनकर साली साहिबा बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 22 Nov 2026 12:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको नए साल पर हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
विज्ञापन
1 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : Adobe Stock
हिंदी जोक्स: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,
अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी
पुलिस-बाहर निकल साले
पप्पू-माफ़ कर दो दरोगा जी
पुलिस-साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
पप्पू-अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंगकर रहा था
जीजा – वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा सुन्दर हो..
साली – जीजू आप बड़े वो हो..
जीजा – अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो ?
आखिर क्या use करती हो ?
साली– फोटोशॉप ? ?
जीजा बेहोश?
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं।
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है आप?
जीजा- अरे मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर साली जी अभी तक बेहोश है

फनी जोक्स: गर्लफ्रेंड- मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते हैं, ब्वॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
महिला- नालायक,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।

जोक्स हिंदी: पति ने गाया ऐसा गाना कि पत्नी ने पहुंचा दिया अस्पताल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, 
बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था... 
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे...!!!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें