फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पप्पू- डॉक्टर चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 22 Nov 2026 12:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर-मरीज वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
जोक्स: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है,
चिंटू- क्या डॉक्टर...?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ
चिंटू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले...?
डॉक्टर साहब बेहोश....!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बहरा बाइक खींच कर ले जा रहा था...
दूसरा बहरा - क्या हुआ भाई, पेट्रोल खत्म हो गया क्या...?
पहला बहरा - नहीं यार, पेट्रोल खत्म हो गया...!
दूसरा बहरा - अच्छा... अच्छा, मैं समझा कि पेट्रोल खत्म हो गया...!

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू- डॉक्टर चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना?
डॉक्टर - हां बिल्कुल...
पप्पू- फिर ठीक है डॉक्टर, नहीं तो अनपढ़ आदमी की जिंदगी भी कोई जिंदगी है...!!

फनी जोक्स: गर्लफ्रेंड- मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते हैं, ब्वॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू को खुशी के मारे उछलते देख, 
दोस्त ने पूछा- क्या हुआ इतना खुश कैसे है?
चिंटू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की
दोस्त- वाह! क्या बात हुई?
चिंटू- मैं बैठा हुआ था और लड़की बोली उठो ये लेडीज सीट है... 

जोक्स हिंदी: पति ने गाया ऐसा गाना कि पत्नी ने पहुंचा दिया अस्पताल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो... 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें