हिंदी जोक्स: अगर आप तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बचकर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम आपको हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को रोजाना हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों की हंसाने में काफी मदद करते हैं। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ नए और मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए.....
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने लिखा, हैलो माय डियर, पहचान गए ना ? शाम को मिलो, आई लव यू
दुकानदार- ये क्या मामला है ?
वकील साहब- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे,
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे, इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं...
दुकानदार बेहोश हो गया....