फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले: देवर ने शादी को लेकर भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Fri, 25 Sep 2026 05:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल फनी जोक्स: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बना देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
जोक्स का खजाना: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को हंसा सकते हैं।



भाभी- एक बात कहूं शादी को लेकर 
देवर- हां
भाभी- जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने,
अपना जीवन बिगाड़ लिया
देवर- जिसने सोच समझ कर की उसने,
कौन सा तीर मार लिया......
विज्ञापन

2 of 5
गप्पू-पप्पू फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
पप्पू (गप्पू से)- यार जिसकी बीवी का नाम खुशी हो, 
उसका तो खुशियों से विश्वास ही उठ गया होगा.....



पप्पू- अच्छा एक सवाल का जवाब दो
गप्पू- हां पूछो
पप्पू- स्त्री हार कब स्वीकार करती है?
गप्पू- स्त्री हार तभी स्वीकार करती है, 
जब हार सोने का हो
पप्पू बेहोश.......
विज्ञापन

3 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड- मेरा बर्थडे आ रहा है,
मुझे इस बर्थडे पर ब्लैकबेरी या फिर एप्पल चाहिए
बॉयफ्रेंड- बस कर दी न छोटी बात
तुम कुछ दिन और रुको,
फिर तो तुम्हे तरबूज दिलवाऊंगा
अब तो सीजन भी चालू होने वाला है
गर्लफ्रेंड बेहोश......



देसी जोक्स: हमारे प्यार के बारें में किसी को मत बताना, लड़की का जवाब सुनकर लड़के के उड़ गए होश


मजेदार चुटकुले: सास-बहू की मजेदार नोकझोंक पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, आप भी लगाएंगे ठहाका

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
खाने में बैंगन की सब्जी देखकर जीजा अपनी साली से बोला-
फिर बैंगन बना दिया, तुम्हें मालूम नहीं ज्यादा 
बैंगन खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है
साली- ये बात आपको पिछले जन्म में सोचनी चाहिए थी
साली की बात सुनकर जीजा के होश उड़ गए.....



साली- एक सवाल पूछूं? 
जीजा- हां पूछो
साली- खुशनसीब को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
जीजा- अनमैरिड......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पत्नी- आखिर मैं क्या-क्या संभालू? 
तुमको संभालू, तुम्हारे बच्चे संभालू,
तुम्हारे मां बाप को संभालू या तुम्हारा घर संभालू
पति- तुम सिर्फ अपनी जबान संभाल लो....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें