फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: प्रेमिका- तुमको पता है कल मेरा बर्थडे है क्या गिफ्ट दोगे, प्रेमी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Thu, 20 Mar 2025 07:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका- तुमको पता है कल मेरा बर्थडे है मुझे क्या गिफ्ट दोगे 
प्रेमी- जो तुम चाहो मेरी जान 
प्रेमिका- मुझे रिंग चाहिए 
प्रेमी- ठीक है रिंग दूंगा पर उठाना मत, मेरा बैलेंस कम है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।

Best Jokes: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? पप्पू ने दिया गजब जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन संता नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
संता- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।

Hindi Chutkule: अपनी शादी की फोटोज को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें