फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: शादी को लेकर लड़के और लड़की की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 04 Mar 2024 12:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
हिंदी जोक्स: अच्छी सेहत के लिए सुबह और शाम हंसना बेहद जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए आपको हंसते रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति- पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...!
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी...!
अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी...!
पत्नी- एक
पति- खामोश
पत्नी- दो
पति फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...!
पत्नी का रोना शुरू...!
पति- गिनती गिन, गिनती
पत्नी- शुक्र है ! आप बोले तो,
नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया, 
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
सकते में डॉक्टर
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पोस्टमैन ने डोरबेल बजाई...!
पिंटू मुंह में सिगरेट और हाथ में बीयर की बोतल लेकर बाहर आया...!
पोस्टमैन- बेटा, पापा घर में हैं...?
पिंटू- आपको मुझे देख के लगता है कि पापा घर पर होंगे...!

जोक्स: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!

जोक्स: जब लड़के को लड़की ने बताई अपने मुहब्बत की कीमत, पढ़िए वायरल चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मां- उठ जा नालायक,
देख सूरज कब का निकल आया है...!

बेटा- तो क्या हुआ मां,
वो सोता भी तो मुझसे पहले है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें