हिंदी जोक्स: आजकल की आपाधापी भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के सात बैठकर अपना दुख दर्द बांट सके। इसकी वजह से इंसान बहुत कम उम्र में ही मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों का शिकार हो जाता है। अगर इंसान को इन बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकता है। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!