Hindi Chutkule: हमारे लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद हमें मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे हमारी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने हमारा मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।
संता- तुम ऑपरेशन कराने से पहले ही क्यों भाग गए?
बंता- नर्स बार-बार कह रही थी, डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा…
ये तो बस एक छोटा सा आपरेशन है.
संता- तो इस में डरने की क्या बात है?सही तो कह रही थी!
बंता- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
साली- जीजा जी साली और पत्नी में क्या अंतर होता है?
जीजा- साली ब्यूटी होती है तो पत्नी हमारी डयूटी होती हैं
इसी तरह साली पेंशन की तरह होती है और पत्नी एक टेंशन की तरह होती हैं...
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
रेलवे स्टेशन पर लिखा था- बिना टिकट यात्रा करने वाले होशियार।
ट्रेन के इंतजार में खड़े चिंटू ने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह!
जो टिकट न खरीदें वो होशियार और हमने खरीद रखी है तो हम बेवकूफ?
जब चिंटू ने पिंटू के लिए खास तेल में बनाए पकौड़े
चिंटू- आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी...!
पिंटू- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?
चिंटू- नवरत्न तेल में पकौड़े...!
पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है...
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 5,50000 रुपये देना, सहेलियों के साथ सिंगापुर घूमने जाना है
फिर क्या था पति बेहोश