फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: जीजा से साली- अगले 7 जन्म में क्या बनोगे? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 29 Jan 2024 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। माना जाता है कि हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और सकारात्मक ख्याल मन में आते हैं। इससे मानसिक तनाव से हम सभी दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
 
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
साली- जीजा अगले 7 जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा।
साली- वो क्यों?
जीजा - क्योंकि आपकी बहन
सिर्फ छिपकली से ही डरती है।
ये बात साइड में खड़ी बीवी सुन रही थी।
उसके बाद जीजा जी को अगले कुछ दिनों तक एक ही आंख से देखना पड़ा।
 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था। 
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है!

Viral Jokes: पति ने बताया शादी का फायदा, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
जज- तुमने दस साल से अपनी बीवी को डरा के, धमका के अपने कंट्रोल में रखा है।
मुजरिम- जी जज साहब वो ऐसी बात है कि
जज- सफाई नही बे तरीका बता तरीका।

Funny Jokes: पप्पू शराब पीते-पीते रोने लगा, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : Twitter
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान....
पोता- दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला...
कब्रिस्तान...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें