फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले: साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट हैं आप? जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Wed, 17 Apr 2024 04:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चुटकुले: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं। हर इंसान जैसे रेस में दौड़ रहा है। हर कोई एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ में लगा है। ऐसे में आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ वाय़रल जोक्स। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...? 
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...! 
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
केमिस्ट- अगर इस दवाई से आराम ना मिले, तो डॉक्टर का पर्चा फिर से लाना..
मरीज- ऐसा क्यों...?
केमिस्ट- मैं फिर से डॉक्टर की लिखी
दवाई पढ़ने की कोशिश करूंगा...
मरीज बेहोश होते-होते बचा...!

जोक्स: पति से पत्नी- बेबी, क्या तुम मेरे लिए चांद-तारे ला सकते हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं।
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट हैं आप?
जीजा- अरे मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर साली जी अभी तक बेहोश है

जोक्स: अध्यापक के सवाल का रोहन ने दिया मजेदार जवाब, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
रिंकू- जितना आपकी बेटी 1 महीने में उड़ाती है, 1 हफ़्ते में मेरी गाड़ी उतना तेल खाती है 
लड़की का बाप- ऐसी कौन सी गाड़ी चलाता है बे 
मोनू- रोडरोलर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें