Hindi Chutkule: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप दिल की कई बीमारियों से बचे रहते हैं। यही वजह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...!
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा, टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा...?
नौकरानी (शरमाते हुए) - अगर आप कहें तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...!
फिर क्या मालकिन का चेहरा देखने लायक था।