फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- ऐसी चाय बनाओ की तन बदन झूमने लगे, पत्नी ने दिया मजेदार जवाब

Tue, 30 Jan 2024 11:34 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Comedy Jokes: हंसने और मुस्कुराने से हमारे आसपास खुशी का माहौल बना रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली परेशानियों से भी बचे रहते हैं। अगर हमें सेहतमंद रहना है, तो मानसिक तनाव को अपने आप से दूर रखना होगा। इसके लिए हंसना बहुत जरूरी है, इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुले को पढ़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना पति ने पहली बार खाया…
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात बिगाड़ना नहीं चाहता था।
पति – खाना बहुत अच्छा बना है।
पत्नी – लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं?
पति – खुशी के कारण!
पत्नी – और दूं?
पति – नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा…!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- मम्मी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
मम्मी- अरे, तुम तो करोड़ों से भी कीमती हो
चिंटू- तो फिर उन करोड़ रुपये में से मुझे 10 रुपये दे दो. आइसक्रीम खानी है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- गप्पू, अंग्रेजी में उस फूल का नाम बताओ जो सबसे ज्यादा बात करता हो?
गप्पू ने झट से जवाब दिया दिया – Tulips
मास्टर जी- वो कैसे?
गप्पू- क्योंकि उसके टू लिप्स हैं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- ऐसी चाय बनाओ की पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू (गप्पू से)- पहले मुझे पढ़ाई में कुछ समझ नहीं आता था 
फिर मैंने टॉपर्स के साथ बैठना शुरू कर दिया…
गप्पू- तो अब समझ में आता है?
पिंटू- नहीं यार, अब तो टॉपर्स को भी कुछ समझ में नहीं आता है…!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें