फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: दुबई जाने के लिए लड़की ने चलाया ऐसा दिमाग, जानकर ठहाका मारकर हंसेंगे आप

Tue, 15 Sep 2026 06:27 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: हंसी आपको मानसिक तनाव से बचाने में मदद करती है और आपको स्वस्थ रखती है। लोग कॉमेडी शोज और चुटकुलों की मदद से हंसते हैं। अगर आपको भी हंसना पसंद है, तो हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
हिंदी जोक्स: हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला
पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
लड़का-लड़की वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़की- सुन रहे हो, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
लड़के- जानू तू तो करोड़ों की है...
लड़की- तो उसी करोड़ों में से 50000 रुपये देना,
सहेलियों के साथ दुबई घूमने जाना है फिर क्या था पति बेहोश!

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है...!

फनी जोक्स: देवर- आदमी का जीवन शादी के बाद कैसा रहता है? भीभा का जवाब सुनकर शादी के लिए कर दिया मना

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!

जोक्स: जीजा की बात सुनकर साली गुस्से से हो गई लाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
कभी भी अकेलेपन का अहसास सताए, तो
घर की सभी लाइट्स बंद करके भूत वाली मूवी देखो...
कसम से कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा, हर वक्त लगेगा कि कोई पीछे खड़ा है!


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें