फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 03 Oct 2023 11:53 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Chutkule: अगर आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानी को भी आसानी से हल कर सकते हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव और इससे जुड़ी परेशानियों से भी बच सकते हैं। साथ ही आपके आस-पास बीमारियां भी नहीं आती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुले (Chutkule) आपकी मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए रोजाना मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

लड़की- आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया।
लड़का- ओह, फिर क्या हुआ?
लड़की- वही जिसका डर था।
बस के किराये के पैसे वापस ले लिए।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक हैदराबादी परिवार में बेटा स्कूल से रोता हुआ घर आया।
मां- काईकू रोरा ?
मोटू- टीचर मारी मेरेकू 
मां- काईकू मारी चुडैल तेरेकू ?
मोटू- मैं मुर्गी बोला उसकू।
मां- अरे काईकू ऐसा बोला रे ?
मोटू- काईकू बोले तो ? हर पेपर में आंडा देरी मेरेकू।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
राजू के हाथ में नया फोन देखकर...
उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
एडमिन- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें