जोक्स: आज के माहौल में सेहतमंद रहने के लिए तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते-मुस्कारते हैं, तो तनाव से बच सकते हैं। तनाव से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, जिनमें योग से लेकर ध्यान तक शामिल हैं। तनाव से बचने में हंसी भी मदद करती है। हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
लड़की- जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
लड़की-अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है। कूद जाओ।