फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: एक लड़का सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 11 Apr 2024 11:45 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपनों के साथ बैठकर अपना दुख और दर्द बांट सके। इसकी वजह से इंसान कम उम्र में ही मानिसक तनाव का शिकार हो जा रहे हैं जिसके कारण वह कई बीमारियां से घिर जा रहे हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देंगे। 

एक आदमी दौड़ा-दौड़ा डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचा और घबराए स्वर में बोला-
डॉक्टर साहब! डॉक्टर साहब ! प्लीज मेरी जान बचा लीजिए !
डॉक्टर- क्या हुआ?
आदमी- मेरे मुंह में छिपकली घुस गई है !
डॉक्टर हैरान होकर बोला- क्या?
जब छिपकली तुम्हारे मुंह में घुस रही थी तब तुमने मुंह बंद क्यों नहीं किया ?
आदमी- गलती हो गई...
दरअसल, मैंने सोचा कि पहले जो कॉकरोच मेरे मुंह में घुसा था ,उसे पकड़कर वह वापस आ जाएगी...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बंता ने हजामत की दुकान खोली।
एक ग्राहक शेव कराने आया।
बंता- मूंछ रखनी है?
ग्राहक- हां।
बंता ने ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में देते हुए-
लो रख लो, जहां रखनी है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था..
लड़की (गुस्से में): क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में): देख रहा हूँ कि अगर तुम मेरी अम्मा होती तो मैं भी सुन्दर होता..!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे….
पहला- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
दूसरा- अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि
हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था।
एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका।
पिंटू- ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है।
पिंटू- तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें