फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GF BF Jokes: लड़का- लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Fri, 12 May 2023 03:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : अमर उजाला
GF BF Jokes: आज कल की आपाधापी वाली जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह कभी भी हंस सकता है। इंसान जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकता है। इंसान को हंसने के लिए किसी की भी जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। 

होटल में पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? 
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
लड़के के होश उड़ गए
 
विज्ञापन

3 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
पप्पू पिंकी से- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, अजीब नहीं लगता?
पिंकी- यह मेरी ऑफिस यूनिफार्म है बेरोजगार आदमी।
 

4 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
चिंटू अपनी मां और पिता के साथ होटल में खाना खाने गया।
वहां, एक आदमी सिगरेट पी रहा था।
चिंटू- भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं।
हमारे माता-पिता हमारे साथ हैं।
आदमी- तो क्या हुआ।
चिंटू- तो क्या, मेरा भी मन हो रहा है पीने का।

Majedar Chutkule: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
गप्पू- मैं गप्पू।
गप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
गप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें